Top News

किशोर का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान

जौनपुर! मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी आरूष यादव (14) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरूष घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप जंगल में मिला। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को किशोर की जेब से एक माचिस तथा घटनास्थल के पास से बीड़ी का बंडल बरामद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume