Top News

जौनपुर में ‘क़िला व्यू कैफे’ का भव्य उद्घाटन, क़िला गेट पर उमड़ी भीड़, लोगों ने कहा - हेरिटेज के साथ मिलेगा स्वाद का नया ठिकाना

जौनपुर। शहर के ऐतिहासिक क़िला गेट के सामने रविवार 8 नवंबर को ‘Qila View Cafe - Where Heritage Meets Craving’ का भव्य उद्घाटन हो गया। दोपहर 1 बजे हुए उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों, पत्रकारों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया गया और लोगों ने नए कैफे को खूब सराहा।

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

कैफे का उद्घाटन मुख्य अतिथि *सैयद हसनैन क़मर “दीपू” - अध्यक्ष, जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ / लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम मोहन अग्रवाल  दीपू  मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जौनपुर ऐतिहासिक शहर है। यहां क़िला देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में क़िला गेट के सामने इस तरह के आधुनिक कैफे का खुलना शहर के लिए अच्छी पहल है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को एक साफ-सुथरा और अच्छा बैठने का स्थान मिलेगा।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में *पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर,मिर्जा जमील इरशाद हुसैन, मिर्ज़ा सकलैन , राशिद खान रन्नो* सहित कई पूर्व सभासद, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों  को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी ने कहा कि क़िला क्षेत्र लंबे समय से एक अच्छे कैफे की कमी महसूस कर रहा था। अब लोगों को परिवार के साथ बैठकर चाय-कॉफी पीने के लिए अच्छी जगह मिलेगी।

क्या-क्या मिलेगा कैफे में

संचालकों ने बताया कि क़िला व्यू कैफे में क़िला के सामने बैठकर कॉफी, चाय, कोल्ड कॉफी, स्नैक्स और फास्ट फूड का आनंद लिया जा सकेगा। कैफे को हेरिटेज लुक के साथ आधुनिक अंदाज में सजाया गया है, ताकि पर्यटकों को जौनपुर की विरासत का एहसास भी हो और युवाओं को नया माहौल भी मिले।

उद्घाटन के दिन कैफे में आए लोगों को वेलकम ड्रिंक और स्पेशल ऑफर भी दिया गया।

लोगों में दिखा उत्साह

उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने कैफे में बैठकर कॉफी का स्वाद लिया और सेल्फी ली। युवाओं ने कहा कि अब क़िला घूमने के बाद दोस्तों के साथ बैठने के लिए एक बेहतरीन जगह मिल गई है।


अंत में संचालकों ने सभी अतिथियों और शहरवासियों का आभार जताया और कहा कि वे ग्राहकों को बेहतर सेवा और शुद्ध-स्वादिष्ट खान-पान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume