जौनपुर। जनपद जौनपुर में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उमेश मिश्रा को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. का तबादला कर दिया गया है।
उमेश मिश्रा के जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद अब जिले की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में होगी। उनसे जनपद में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की अपेक्षा की जा रही है।
वहीं, सैमुअल पाल एन. के स्थानांतरण के साथ ही जिले में उनके कार्यकाल का समापन होगा। प्रशासनिक बदलाव को लेकर जनपद में चर्चा तेज हो गई है।

إرسال تعليق