Top News

गांव में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक मारकर मौत के घाट उतार दिया

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र  के मई गांव में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को मारकर मौत के घाट उतार दिया युवक अपनी बाइक की सर्विसिंग करा कर घर जा रहा था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार दिन के लगभग 2:30 बजे की यह घटना है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी नीरज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह सुबह अपने घर से अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए बाजार गया हुआ था। बाइक की सर्विसिंग कराकर उसी बाइक से घर वापस आ रहा था। रास्ते में एक हाथ लगाकर सड़क के किनारे बैठे लोगों ने उसे रोक कर सुमित पर प्राण घातक हमला कर दिया। काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे इस युवक को इस गांव के एक लड़के बक्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सुमित को मृत्यु घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के घर पर पहुंची पूरे घर में कोहराम मच गया । बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ नीरज सिंह के घर लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों को हिरासत पर लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume