Top News

IGRS में खराब प्रदर्शन पर डीएम गजल भारद्वाज सख्त, 30 से अधिक अधिकारियों का वेतन रोका


महोबा। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर महोबा की जिलाधिकारी आईएएस गजल भारद्वाज ने बड़ी कार्रवाई की है। IGRS पोर्टल पर बढ़ते असंतुष्ट फीडबैक के कारण जिले की रैंकिंग 15 पायदान नीचे खिसककर 67वें स्थान पर पहुंच गई, जिसके बाद डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए 30 से अधिक अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में पाया कि कई विभागों द्वारा शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिससे शिकायतकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम गजल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में उदासीनता दिखाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume