Top News

जौनपुर की तीन बेटियों ने न्यायिक सेवा में रचा इतिहास


सिविल कोर्ट जज बनकर बढ़ाया जिले का मान, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

जौनपुर। जिले की तीन प्रतिभाशाली बेटियों निहारिका यादव, शिवानी यादव और प्रीति यादव ने न्यायिक सेवा में सफलता हासिल कर जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। तीनों की सिविल कोर्ट जज के पद पर तैनाती हुई है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ संबंधित गांवों और क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आजमगढ़ में सिविल कोर्ट जज बनीं निहारिका

बदलापुर क्षेत्र के दुगौली कला गांव निवासी राधेश्याम यादव की पुत्री निहारिका यादव की तैनाती आजमगढ़ में सिविल कोर्ट जज के पद पर हुई है। निहारिका की सफलता से उनके परिजनों और गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

चंदौली में जिम्मेदारी संभालेंगी शिवानी

खुटहन क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी राजेश यादव की पुत्री शिवानी यादव ने भी न्यायिक सेवा में सफलता हासिल की है। शिवानी को चंदौली में सिविल कोर्ट जज (FTC) के पद पर जिम्मेदारी मिली है। वह जज अनिल यादव की भांजी हैं। उनकी सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है।

मऊ में सिविल कोर्ट जज बनीं प्रीति

बदलापुर क्षेत्र के बिरभानपुर गांव निवासी राय साहब यादव की पुत्री प्रीति यादव ने भी न्यायिक सेवा में शानदार सफलता प्राप्त की है। प्रीति IPS लाल साहब यादव की भतीजी हैं। उनकी तैनाती मऊ में सिविल कोर्ट जज के पद पर हुई है। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव में उत्साह का माहौल है।

तीनों बेटियों की सफलता ने न केवल उनके परिवारों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जौनपुर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने तीनों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume