Top News

कहासुनी के बीच में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी का आरोप महिला समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कछरा गांव में मामूली विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि लाठी-डंडों के साथ चाकू से भी हमला किया गया।

घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume