जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने अपहरण, छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सुल्तानपुर रोड स्थित मलहज मोड़ के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 212/2026 में वांछित आरोपी अमन यादव पुत्र राम अचल यादव निवासी सुरीश समधीपुर थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं कांस्टेबल पप्पू कुमार गौड़ की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment