Top News

करंट लगने से किसान की मौत, गांव में शोक की लहर



जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास (नखतपुर) गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान रामलाल गौतम (41) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह खेत में धान की बुआई करने गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में कार्य के दौरान रामलाल गौतम अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में लगी झटका मशीन में प्रवाहित करंट की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक किसान के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume