Top News

बहू-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, एंटी रोमियो टीम ने सुरक्षा का दिया भरोसा


जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित कर छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा छेड़छाड़ या किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि जौनपुर पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय उपलब्ध है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume