जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा
महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को घटना के मात्र 14 घंटे के भीतर एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है।
घटना का संक्षिप्त विवरण व मुठभेड़:
दिनांक 05.07.2026 को थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शव की शिनाख्त और वांछित अभियुक्तों की सुराग रसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर समय करीब 11.50 बजे हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतुस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
हेमल खखरिया उर्फ दिलीप पुत्र भूपेन्द्र भाई खखरिया, स्थायी पता: भावनगर, गुजरात, वर्तमान पता: टीचर्स कॉलोनी, कस्बा व थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर (उम्र करीब 42 वर्ष) पूछताछ विवरण अभियुक्त हेमल खखरिया ने बताया कि वह दिनांक 04.07.2026 को मृतका रेशमा खाँ उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से अपने किराये के कमरे (टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूँ) लेकर आया था। वहाँ मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए अभियुक्त ने सना के सोते समय चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से मृतका के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था। पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त करने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छिपाने भाग रहा था, तभी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।
बरामदगी का विवरण:-.
एक पिस्टल 32 बोर , एक जिन्दा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस 32 बोर और घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू व एक गड़ासा, मृतका का कटा हुआ शेष अंग पैर एक मोटर साइकिल (हीरो होंडा सीडी डॉन, नंबर: UP 62 L 2944) एक मोबाइल फोन बरामद हुआ!

Post a Comment