Top News

महिला को ससुराल के लोगों ने पिटा

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद में विवाहित महिला को ससुराल के लोगों ने उसे समय पीट दिया जब वह अपने कमरे में सो रही थी। 2 दिन पूर्व पुलिस ने कराया था समझौता। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सानिया परवीन उर्फ शाइस्ता ग्राम पत्नी इम्तियाज का पति रोज़ी रोटी कमाने के लिए खाड़ी देश में रहता है। पति के न रहने के कारण ससुराल के लोग उसे आए दिन तरह-तरह से प्रताड़ित किया करते हैं। विवाहिता ने इस संबंध में 5 जुलाई को एक प्रार्थना पत्र पुलिस चौकी शंकर मंडी पर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर सुलह करा दिया लेकिन 7 जुलाई को सानिया परवीन सुबह अपने कमरे में सोई हुई थी कि उस समय लगभग सात बजे ससुर देवर देवरानी नंद आदि लोगों ने मिलकर उसे भद्दी गालियां देते हुए उसे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 घायल महिला कोतवाली पहुंचकर अपनी पीड़ा शहर कोतवाल अनीता सिंह को बताया। शहर कोतवाल ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। लेकिन पुलिस ने महिला संग हुए इस अपराध में अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। हमलावर अभी भी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि 5 जुलाई को सरकार मंडी पुलिस चौकी पर जो समझौता कराया गया था लगता है वह संतोषजनक नहीं रहा इसीलिए दोबारा महिला संघ अपराध हो गया। फिलहाल यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume