Top News

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरणकर्ता चढा पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अपहरण में नामजद चले आ रहे एक आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह ट्रेन पकड़ कर भागने के फिराक में था। पुुलिस सूत्रों से बताया गया है कि 9 जून को इसी थाना क्षेत्र के भंडारी पुलिस चौकी के एक मोहल्ले से दो सहेलियों का अपहरण हो गया था। जिसमें एक लड़की की मां द्वारा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कोल को सौंपी गई। एक साथ दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने से चौकी प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमें गठित की गई, जिसमें एक टीम ने दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजन भी शामिल रहें। पुलिस के साथ साथ परिजन भी तलाश रहें थें कि तभी पता चला कि दोनों लड़कियों को बहला फुलसा कर गुजरात ले जाया गया है। वहां पहुंच कर पुलिस टीम और ​परिजनों दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों का चिकित्सकिय परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया। परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने दोनों का कलमबंद बयान न्यायलय में भी कराया। पुलिस ने कानूनी प्रतिक्रिया पूरी करने के बाद दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी सहयोगी जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थें कि मुखबीर से सूचना मिली कि लड़कियों का अपहरण करने वाला आरोपी अरमान पुत्र अतिउल्लाह निवासी नूर खां कुआं थाना कोतवाली इस समय प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास स्थ्ति मस्जिद के पास मौजूद है। चौकी प्रभारी ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गयें आरोपी को कानूनी प्रतिक्रिया के बाद चालान न्यायलय कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume