Top News

प्रशासन के आश्वासन पर सौम्या बिन्द ने समाप्त किया धरना

जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड में मृतक आजाद बिन्द की बहन सौम्या बिन्द ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया। बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया गया।

सौम्या बिन्द का कहना है कि उन्होंने न्याय की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume