AIR-218 से लेकर 27 हजार तक, जिले के 20 मेधावी छात्रों का हुआ चयन
जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत (NEET UG-2026 में जौनपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों से करीब 20 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इनमें मछलीशहर के विशुनपुर निवासी अनुज सिंह ने 684 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 218 हासिल की, जो जिले की सबसे बेहतर रैंक रही।
दूसरे स्थान पर मुंगराबादशाहपुर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र राज मौर्य रहे, जिन्होंने 641 अंक के साथ AIR 2154 प्राप्त की। इसी विद्यालय की सुहाना केशरवानी ने AIR 2507, रिद्धिमा दुबे ने AIR 17500 तथा नैंसी केशरवानी ने AIR 21624 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव निवासी आदित्य उपाध्याय ने तीसरे प्रयास में AIR 5066 हासिल की। चंदवक की माउंट लर्नर एकेडमी की छात्रा गायत्री विश्वकर्मा ने AIR 6740 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक अनुपम सिंह ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रथम प्रयास में नैपुरा गांव के कृष कुमार गुप्ता ने AIR 7828 प्राप्त की। गौराबादशाहपुर के मोहम्मद आकिब ने AIR 9378, बदलापुर के सुयश कुमार यादव ने AIR 9732 तथा सिगरामऊ के आर्यन मिश्रा ने लगभग AIR 12000 प्राप्त कर सफलता हासिल की।
बरसठी के संदीप पटेल ने AIR 16010, मछलीशहर के सचिन मौर्य ने AIR 17007, बरसठी के बृजेश कुमार बिंद ने AIR 20941, खेतासराय के अमन यादव ने 573 अंक के साथ AIR 21638 तथा बदलापुर की साध्वी यादव ने AIR 22361 प्राप्त की।
बदलापुर के सर्वश्रेष्ठ यादव ने AIR 27089 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं सिकरारा के सुयश यादव (601 अंक), सवायन रामसिंह की पल्लवी वर्मा और बघवारा के शुभम यादव ने भी नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया।
जौनपुर के प्रमुख सफल अभ्यर्थी (रैंक अनुसार)
1. अनुज सिंह – AIR 218 (684/720 अंक)
2. राज मौर्य – AIR 2154
3. सुहाना केशरवानी – AIR 2507
4. आदित्य उपाध्याय – AIR 5066
5. गायत्री विश्वकर्मा – AIR 6740
6. कृष कुमार गुप्ता – AIR 7828
7. मोहम्मद आकिब – AIR 9378
8. सुयश कुमार यादव – AIR 9732
9. आर्यन मिश्रा – लगभग AIR 12000
10. संदीप पटेल – AIR 16010
11. सचिन मौर्य – AIR 17007
12. रिद्धिमा दुबे – AIR 17500
13. बृजेश कुमार बिंद – AIR 20941
14. नैंसी केशरवानी – AIR 21624
15. अमन यादव – AIR 21638
16. साध्वी यादव – AIR 22361
17. सर्वश्रेष्ठ यादव – AIR 27089
18. सुयश यादव – 601 अंक (रैंक प्रकाशित नहीं)
19. पल्लवी वर्मा – चयनित
20. शुभम यादव – चयनित
जिले के इन सभी सफल छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment