Top News

आरपीएल आधारित कृषि प्रशिक्षण का शुभारंभ, 110 किसानों ने लिया हिस्सा


जौनपुर। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) आधारित विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के 110 किसानों ने प्रतिभाग किया।

20 अगस्त से एक सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के तहत ब्लॉकवार दो-दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल संरक्षण, बीज चयन, मृदा परीक्षण, जल प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि उपकरणों के उपयोग और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा और भविष्य में कृषि आधारित योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता मिलने का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. कंचन ने संतुलित थाली और किचन गार्डन की उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान कम लागत में किचन गार्डन तैयार कर बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडेय ने बीज उत्पादन और श्रीअन्न की खेती की तकनीक बताई, जबकि डॉ. राजीव सिंह ने सब्जियों, फलों और फूलों की उन्नत खेती की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. रुपेश सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक पाल, बीटीएम राजकुमार भारती समेत 110 किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume