जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता साथियों ने अपना अपार विश्वास दिखाते हुए एडवोकेट बृजराज चौरसिया को उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए इतिहास रचा एडवोकेट बृजराज चौरसिया ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ. प्र. जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के तहसील अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं उनकी यह शानदार जीत से जहाँ अधिवक्ता समाज में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।
वही इस ऐतिहासिक जीत पर समस्त अधिवक्ता समाज, पत्रकार बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए बार एसोसिएशन और अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहें है ।

إرسال تعليق