जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक एवं 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने Media Certification and Monitoring Committee (MCMC) का गठन किया है। समिति में दूरदर्शन केन्द्र के रिपोर्टर आरिफ हुसैनी को सदस्य नामित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार गठित MCMC टीम निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज से संबंधित प्रकरणों की जांच, मीडिया प्रमाणन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मीडिया संबंधी दायित्वों की निगरानी करेगी।
समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सैमुअल पॉल एन को अध्यक्ष बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह सदस्य, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सदस्य/सचिव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय को सदस्य (सोशल मीडिया) तथा दूरदर्शन केन्द्र के रिपोर्टर आरिफ हुसैनी को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया निगरानी में निभाएंगे जिम्मेदारी
आरिफ हुसैनी लंबे समय से पत्रकारिता एवं समाचार कवरेज से जुड़े हैं। अब निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत गठित जिला स्तरीय MCMC में सदस्य के रूप में उनकी भूमिका मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज संबंधी मामलों की निगरानी से जुड़ी होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि MCMC टीम के सभी सदस्य आयोग द्वारा सौंपे गए मीडिया प्रमाणन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। यह समिति विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मीडिया से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कार्य करेगी।

إرسال تعليق