जौनपुर।पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) की विलादत 17 रबीउल अव्वल और हफ़्ता-ए-वहदत के मुबारक मौके पर मदरसा इमाम जाफर सादिक, बेगमगंज, जौनपुर की ओर से आज जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इदारा-ए-ख़ादिमाने इंसानियत व मदरसे के तलबा और असातिज़ा ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ों, तीमारदारों और जौनपुर जंक्शन पर मौजूद लगभग 1500 ज़रूरतमंद मुसाफिरों के बीच फल, बिस्किट और जूस वितरित किया।
इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सैयद सफदर हुसैन ज़ैदी साहब ने कहा रसूल-ए-ख़ुदा (स.अ.व.) रहमतुल-लिल-आलमीन हैं। आपकी आमद का असल जश्न यही है कि हम आपके अख़लाक़ को अपनाएं। भूखे को खिलाना, बीमार की अयादत करना और मुसाफिर की मदद करना यही सीरत-ए-रसूल है। हफ़्ता-ए-वहदत हमें यही पैग़ाम देता है कि अपनी खुशियों को सबके साथ बाँटो।
अदनान ज़ैदी ने कहा पैग़म्बर-ए-इस्लाम की तालीमात का निचोड़ खिदमत-ए-ख़ल्क़ है। आज के दिन मदरसे ने अस्पताल और स्टेशन पर फल बांट कर अमली तौर पर वहदत और इंसानियत का पैग़ाम दिया है। हम आगे भी ऐसे समाजी काम करते रहेंगे।
कार्यक्रम में इदारा-ए-ख़ादिमाने इंसानियत के जवानों, मदरसे के असातिज़ा, तलबा और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच फल वितरित करने के लिए मदरसा जामिया बिन्तुल हुदा की बच्चियों एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं के बीच फल एवं अन्य सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर मौलाना शज़ान ज़ैदी, मौलाना अंबर अब्बास, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना ज़िया अज़मी, आरिफ़ हुसैनी, हसन मेहदी, सैयद मुस्तफ़ा, फ़रहान, अबुज़र, फ़ैज़ी, गुलशन, मुहर्रम अली एवं मुजाहिद उपस्थित रहे।

Post a Comment