Top News

बारावफात पर जौनपुर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, दोपहर 2 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर। बारावफात पर्व के दृष्टिगत जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। बुधवार 26 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 27 अगस्त की सुबह 6 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित आवश्यक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। अन्य सभी भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए बड़ी मस्जिद तिराहा, नक्खास तिराहा, ओलंदगंज-सद्भावना पुल, अशोक टॉकीज तिराहा, सुतहट्टी तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, अटाला तिराहा, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, नईगंज तिराहा और कटघरा-बदलापुर पड़ाव सहित निर्धारित स्थानों पर यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि पर्व के दौरान निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश न कराएं, ताकि बारावफात के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume