Top News

लगातार बारिश के चलते आज परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित -जिलाधिकारी

जौनपुर! 06 अगस्त। जनपद में बुधवार रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और हित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश संबंधी सूचना तत्काल शिक्षक समूहों में प्रसारित कर दी गई है, ताकि सभी विद्यालयों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम और लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें तथा मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume