Top News

संतोष कुमार यादव ने संभाली पुरानी बाजार चौकी की कमान


जौनपुर। सुनील कुमार यादव के लाइन हाजिर होने के बाद एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुरानी बाजार चौकी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को सौंपी है। नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

संतोष कुमार यादव ने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

पुरानी बाजार चौकी क्षेत्र में जुआ, गांजा व प्रतिबंधित दोहरे की बिक्री तथा अवैध कफ सिरप के कारोबार जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की चुनौती भी नए चौकी प्रभारी के सामने होगी। अब देखना होगा कि चौकी प्रभारी इन अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर किस तरह शिकंजा कसते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume