Top News

तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश-धर्मवीर ज्ञान प्रकाश सिंह बोले- शहीदों के बलिदान को याद कर युवा समझें आजादी का मोल


जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र में मंगलवार को हरगोविंद इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक हौज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रख्यात समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने के साथ ही विशेषकर युवाओं में राष्ट्र भावना को मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। युवाओं को यह समझना होगा कि देश को स्वतंत्रता कितने संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को राष्ट्र की एकता के सूत्र में बांधना और देश के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

धर्मवीर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

यात्रा में भाजपा नेता अरविंद सिंह, सुनील सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, प्रधान चंदन सिंह, सुभाष शुक्ला, मंडल महामंत्री मंगला सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे के नेतृत्व में किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume