जौनपुर। रहमानिया सीरत कमेटी, ढड़ियाना टोला की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हजरत मौलाना अफाक साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में शफीक रजा जौनपुरी को सदर (अध्यक्ष), इस्तिखारुल प्रधान को जनरल सेक्रेटरी तथा साजिद अली गल्लू को खजांची चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित लोगों ने पदाधिकारियों को बधाई दी और कमेटी के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शहनवाज मंजूर सभासद ने कमेटी के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कमेटी के आगामी कार्यक्रमों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में शहनवाज अहमद सभासद अबीरगढ़ टोला, अनवर उल हक पूर्व सभासद, सैफुद्दीन उर्फ कैस, वसीम कुरैशी, नूरुद्दीन उर्फ संजु, जावेद खान बाबू पूर्व सभासद, मौलाना हनीफ उल कादरी, असद खान मुन्ना, अजीज, अल्ताफ, तोहिद, हाफिज रेहान, मोहम्मद कलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कमेटी के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

إرسال تعليق