Top News

बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत


जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को बिजली का काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक खंभे से नीचे गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी सोनू गौतम बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume