Top News

चोरी हुई साइकिल तो थानेदार ने दिलाई नई साइकिल, छलक उठीं मजदूर की आंखें मुरादाबाद पुलिस की इंसानियत की आई जनता के सामने, थाना प्रभारी ने मजदूर को भेंट की नई साइकिल

मुरादाबाद। सोशल मीडिया और समाज में पुलिस की छवि अक्सर लोगों को परेशान करने वाली संस्था के रूप में पेश की जाती है, लेकिन मुरादाबाद में पुलिस की एक पहल ने इस धारणा से अलग मानवीय तस्वीर पेश की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मजदूर की चोरी हुई साइकिल उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। साइकिल चोरी होने के बाद वह परेशान था। ऐसे में थाना प्रभारी ने उसकी मदद के लिए आगे बढ़कर उसे नई साइकिल भेंट कर दी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी साइकिल जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। अर्जुन के लिए साइकिल महज एक वाहन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी का साधन थी। साइकिल चोरी होने के बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की।

जब इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरीशवर्धन को हुई तो उन्होंने अर्जुन को फोन कर थाने बुलाया। अर्जुन जब थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आगे क्या होने वाला है। थाना प्रभारी ने अर्जुन को एक नई साइकिल भेंट कर दी।

नई साइकिल हाथ में आते ही अर्जुन भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने थाना प्रभारी हरीशवर्धन का आभार जताया। वहीं, पुलिस की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है, जो जरूरत पड़ने पर किसी की जिंदगी में छोटी-सी मदद के जरिए बड़ा बदलाव ला सकता है।

पुलिस की इस मानवीय पहल की इलाके में चर्चा हो रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume