Top News

एसएसपी ने सुनीं फरियादें, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume