जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसी कड़ी में पूर्व महामंत्री अवधेश सिंह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2026 चुनाव के लिए उम्मीदवार है उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में अपने बहुमूल्य मत देने का आग्रह किया है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवधेश सिंह एडवोकेट का कहना है कि अधिवक्ता समाज की गरिमा, सम्मान और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व हमेशा तात्पर्य रहते उनका कार्य हमेशा सराहनीय रहा है वह पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए और उनके हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 30 वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र 25 और 26 अगस्त को दाखिल किए जाएंगे, जबकि 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच तथा 29 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित है।
अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ संगठन में आपसी एकता एवं सौहार्द को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने साथी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने बहुमूल्य मत एवं समर्थन से उन्हें अध्यक्ष पद पर विजयी बनाकर सेवा का अवसर प्रदान करें।
चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर जारी है और विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर से संपर्क अभियान तेज कर दिया है।

Post a Comment