Top News

बक्सा थाने के हेड कांस्टेबल समलेश यादव निलंबित रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी की कार्रवाई, सीओ सदर ने दिए थे जांच के आदेश

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर फरियादी से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बक्सा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल समलेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक फरियादी से अलग बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद फरियादी द्वारा जेब से रुपये निकालकर पुलिसकर्मी को दिए जाते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर उन रुपयों को अपनी जेब में रखता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस वजह से दी गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा की सिपाही मिठाई खाकर पानी पी रहा है सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच और सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेबल समलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।

पुलिस विभाग के अनुसार हेड कांस्टेबल के खिलाफ कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर बक्सा थानाध्यक्ष की ओर से रुपये लेने की बात को अलग तरीके से बताया गया था। उनके बयान के बाद मामला और चर्चा में आ गया था। अब विभागीय कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मी की भूमिका और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि प्रभावित करने वाले मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा है कि जांच में दोष सामने आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume