Top News

जौनपुर सदर विधानसभा से फिर एक बार अरशद खान PDA प्रत्याशी अटकाले सुर्खियों में है


जौनपुर राजनीति गलियारों के मुताबिक समाजवादी पार्टी सदर 366 विधानसभा सीट से वरिष्ठ नेता मोहम्मद अरशद खान को पुन टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

मोहम्मद अरशद खान का राजनीतिक सफर काफ़ी लंबा औऱ चट्टान की तरह मजबूत और प्रभावशाली रहा है।

इनका राजनैतिक गलियारों मे पहला कदम वर्ष 1993 में जौनपुर सदर विधानसभा से हुआ औऱ नसीब के धनी रहे की पहली बार में ही सदर सीट से पहले मुस्लिम विधायक बनकर इतिहास रचा, जिस वजह से उन्हें क्षेत्रीय राजनीति में एक अलग पहचान दिलाई यह उनके लिए औऱ सदर सीट के मतदाताओं के लिये गर्व की बात रही जिस वजह से वहां बसपा सुप्रीमो कांशीराम के बहुत करीबी बन गए और बहुजन समाज पार्टी के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

वर्ष 1994 में कांशीराम ने उन्हें बसपा का राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया था जिस वजह से उनका कद औऱ ऊंचा हो गया। 

दिन प्रतिदिन इनकी राजनैतिक छवि औऱ मजबूत होती रही इसी दौरान इसके उन्होंने डॉ. मसूद अहमद के साथ मिलकर एक नई पार्टी बनाई जिसका नाम नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी रखा गया, जो तक़रीबन 20 वर्षों तक निरंतर सक्रिय रही इस पार्टी में डॉ. मसूद अहमद 12 साल तक उसके बाद तक़रीबन 8 साल तक अरशद खान राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

वर्ष 2014 में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आग्रह पर उन्होंने अपनी पार्टी नेशनल लोकतान्त्रिक का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया औऱ देखा जाये तो अमर सिंह के बाद पूर्वांचल के 48 जिलों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में सक्रिय हैं।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सदर विधानसभा में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखने को मिला…यहां सबसे ज्यादा 1,24,000 वोट हासिल हुए  जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

दूसरी तरफ देखा जाये तो वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें आखिरी दिन टिकट मिलने के बावजूद भी उन्होंने करीब 90,000 वोट हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ को पार्टी के सामने साबित किया है औऱ दुसरे एंगिल से एक नज़र डाली जाये तो राजनीति के साथ-साथ उनकी सामाजिक क्षेत्र में भी काफ़ी गहरी पकड़ है। अम्बेडकर विचार मंच, भारत किसान यूनियन और मदर टेरेसा फाउंडेशन के जरिए वे हर वर्ग के लोगों से जुड़े हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस बार उनका लक्ष्य 1.5 लाख वोट का है।अखिलेश यादव के विजन के साथ वे ज़मीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं और पी.डी.ए. के मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

फिलहाल, जौनपुर की राजनीति में मोहम्मद अरशद खान का नाम सबसे आगे चल रहा है!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume