Top News

दीवानी बार चुनाव में शुक्रवार को मतदान, 3426 अधिवक्ता चुनेंगे नई कार्यकारिणी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षा के बीच चुनाव; शनिवार को होगी मतगणना

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव को लेकर गुरुवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में 3426 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष और मंत्री समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कचहरी परिसर में दिनभर चुनावी गहमागहमी रही। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सोशल मीडिया पर भी प्रत्याशियों का प्रचार जारी रहा।

अध्यक्ष पद के लिए छह और मंत्री पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सात, सहमंत्री पद के लिए नौ, उपमंत्री के दो पदों के लिए 14, लेखा निरीक्षक के लिए चार तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार को मतगणना होगी। मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के निर्वाचन की तस्वीर साफ होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume