Top News

करंजाकला गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी दबोचे अन्य की तलाश जारी दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आने के बाद हुआ था विवाद, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी*

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर 9 सितंबर को दो युवकों को गोली मारे जाने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों के संयुक्त प्रयास से पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आ गई थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और विवाद के क्रम में गोली चल गई।

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume