चंदवक / जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र के अंतर्गत बजरंग नगर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 28 वर्षीय विवाहिता दिव्या विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई।
मृतका की पहचान दिव्या विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष, पत्नी संदीप विश्वकर्मा निवासी बजरंग नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों और पति से पूछताछ की जा रही है।
Post a Comment