शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार की शाम राज्यसभा सचिवालय के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अजीम अनवर खान पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान मुकेश राजभर से मुलाकात कर गांव में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान डॉ. अजीम अनवर खान ने पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और ग्रामीणों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधान मुकेश राजभर ने गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण का प्रस्ताव ज्वाइंट डायरेक्टर के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान ने बताया कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
इस पर डॉ. अजीम अनवर खान ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव के विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे,इसी के साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही नए भवन का निर्माण होने के बाद गांव में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय वापस लाया जाएगा,गौर तलब रहे कि सबरहद में स्थापित यह चिकित्सालय भवन न होने की वजह से फिलहाल गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर ताखा गांव में संचालित हो रहा है।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास में उपलब्ध सरकारी योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ उठाने पर भी जोर दिया,इस मौके पर ग्राम प्रधान समेत तहसीन अहमद,वसीम अहमद प्लॉटर,फरदीन,फहीम,शाकिर आदि समेत पंचायत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Post a Comment