जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुरक्षा के प्रति जौनपुर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment