जौनपुर। दुर्गा पूजा विसर्जन के दिन निकली शोभा यात्रा के दौरान नगर पालिका के पास चाकू बाजी की हुई घटना में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाली दो युवकों को उसे समय गिरफ्तार कर लिया जब वह ट्रेन पड़कर भगाने के फिराक में रहे। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार रात्रि लगभग 2:00 बजे जब शोभा यात्रा विसर्जन घाट की तरफ बढ़ रही थी उसे समय मेले में अपार भीड़ थी उसी समय नगर पालिका परिषद के पास डांस करने को लेकर हुई चाकू बाजी की घटना में राजेश बिन्द उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र दालसिंगार बिन्द निवासी काली कुत्ती थाना कोतवाली को चाकू लग गया।
चाकू लगने के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसके पेट में फंसे चाकू को बाहर निकल गया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना में घायल की पत्नी माधुरी देवी द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव को दी गई। चौकी प्रभारी सहयोगी जवान राज नारायण यादव व अन्य सिपाहियों के साथ अभियुक्त की तलाश कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि युवक को चाकू मारने वाली दो लोग इस समय भंडारी रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास खड़े हुए हैं।
चौकी प्रभारी द्वारा छापेमारी कर अरुण कुमार बिंद पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी अकबरपुर आदम मानेपुर थाना लाइन बाजार और उसके दूसरे साथी सुमित गौड़ पुत्र परमेश गौड़ निवासी चितरसारी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर जान से करने की नीयत से किए गए हमले समेत कई धाराओं में कल पुलिस चालान न्यायालय भेजेगा। शहर कोतवाल अनीता सिंह की अध्यक्षता में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जिसकी दुर्गा पूजा की तमाम संस्थाओं द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है।
.jpg)
Post a Comment