Top News

त्योहारों से पहले जौनपुर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परखी तैयारियां

जौनपुर 27 अक्टूबर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस बल ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। भीड़ नियंत्रण और दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल की प्रक्रिया का अभ्यास कराते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संयम और समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद अर्दली रूम में विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की गई। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने अभिलेख अद्यतन रखने और विभागीय कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume