Top News

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने तथा लाइसेंसधारी साहूकारों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक ब्याज वसूलकर प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार विधिक कार्रवाई



जौनपुर में ऐसे व्यक्तियों, जो बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर धनराशि उधार देकर सूदखोरी का कार्य कर रहे हैं अथवा लाइसेंसधारी साहूकार होते हुए भी निर्धारित मानकों एवं लागू नियमों के विपरीत अत्यधिक ब्याज वसूलकर प्रताड़ित कर रहे हैं, उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने तथा लाइसेंसधारी साहूकारों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक ब्याज वसूलकर प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार विधिक कार्रवाई


इसके अतिरिक्त, यदि कोई सूदखोर अथवा साहूकार ब्याज की अदायगी न होने पर किसी व्यक्ति को प्रताड़ित करता है, धमकी देता है अथवा उसकी जमीन, मकान या अन्य चल-अचल संपत्ति अपने नाम कराने या उस पर अवैध कब्जा करने के लिए अनुचित दबाव बनाता है, तो ऐसे प्रकरणों में भी उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर लागू कानून के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

जौनपुर पुलिस की अपील है कि यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के सूदखोरी कर रहा है, निर्धारित मानकों से अधिक ब्याज वसूलकर प्रताड़ित कर रहा है  अथवा ब्याज के नाम पर किसी व्यक्ति को प्रताड़ित कर रहा है, जिससे लोग आत्महत्या तक कर ले रहे हैं तो पीड़ित व्यक्ति अथवा ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले नागरिक अपने संबंधित थाने पर लिखित शिकायत देकर ,अन्य उपयुक्त माध्यम या मोबाइल नम्बर-9454458196 पर पुलिस को सूचना दें सकतें हैं। 

शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जायेगी। 

प्राप्त सूचना एवं शिकायतों की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी दोषियों के खिलाफ दंडणत्माक कार्यवाही की जाएगी यह सराहनीय कदम उठाया गया है जिससे मजदूर पेशा लोगो से अवैध तरह से सूद के नाम पर वसूले जाने वाली राशि पर काफ़ी हद तक फर्क पड़ेगा!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume