Top News

वाराणसी में हवाई प्रदर्शन के चलते तीन दिन रहेगा यातायात डायवर्जन 22, 24 और 25 अक्टूबर को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक आवश्यकतानुसार बदले जाएंगे मार्ग

जौनपुर। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रस्तावित हवाई प्रदर्शन कार्यक्रम के मद्देनजर 22, 24 एवं 25 अक्टूबर को यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करने तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए तीनों दिन सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक आवश्यकतानुसार वाहनों को परिवर्तित मार्गों से भेजा जाएगा।

जारी यातायात प्लान के अनुसार, मिर्जापुर से बिहार के सासाराम की ओर जाने वाले वाहन औराई, मड़ियाहूँ, जौनपुर, चंदवक, सैदपुर और चंदौली होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पहुंचेंगे। भदोही से आने वाले वाहन जौनपुर, चंदवक, सैदपुर और सकलडीहा के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सासाराम जाएंगे।

गाजीपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों को सैदपुर, जौनपुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर और फूलपुर मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं, चंदौली से प्रयागराज जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सकलडीहा, सैदपुर, चंदवक, जौनपुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर और फूलपुर होते हुए जाएंगे।

जौनपुर से सासाराम की ओर जाने वाले वाहन चंदवक, सैदपुर और सकलडीहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का प्रयोग करेंगे। प्रयागराज से सासाराम जाने वाले वाहनों को फूलपुर, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, जौनपुर, चंदवक, सैदपुर और सकलडीहा के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर भेजा जाएगा।

अन्य जनपदों में यातायात का दबाव बढ़ने पर कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर भी आवश्यक डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume