जौनपुर। उपलब्ध कराई गई स्थानांतरण सूची के अनुसार, बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह अब जिले की पुलिस कमान संभालेंगे।
वहीं, जौनपुर में तैनात कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे भी वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
.jpg)

Post a Comment