Top News

देशभक्ति गीतों से गूंजा सभागार, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा ने मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में किया आयोजन

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा की ओर से 10 अक्टूबर को शाहगंज रोड स्थित मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में शाखा स्तरीय संगीतमय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गान हुआ।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने देशभक्ति, शौर्य और राष्ट्रीय एकता पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के सुरीले गायन और वाद्ययंत्रों की संगत ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत युवाओं में देशप्रेम और संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष हरबिंदर वालिया, कृष्ण कुमार जायसवाल और समाजसेवी राजदेव यादव उपस्थित रहे। राजदेव यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

निर्णायक मंडल में तबला वादक बल्ला गुरु, संगीत मर्मज्ञ अखिलेश, गायक मनोज सोनी और गायिका कुसुम लता शामिल रहीं। निर्णायकों ने सुर, ताल, सामूहिकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन किया।

आयोजन में शाखा अध्यक्ष गणेश साहू, सचिव डॉ. पी. के. संतोषी, सहसचिव ध्रुव जायसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर गुप्ता और संस्कार गतिविधि संयोजक शरद साहू की प्रमुख भूमिका रही। पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता एवं दिलीप जायसवाल ने भी सहयोग किया। महिला सहभागिता गतिविधि संयोजिका अर्चना पाठक और सहसंयोजिका शालिनी निगम का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर आशुतोष पाठक, विजय सिंघानिया, शरद पटेल, संतोष कुमार साहू ‘बच्चा’ और संजय साहू सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर गुप्ता ने अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए स्नेहभोज आयोजित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume