Top News

जौनपुर जिले के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने छठ पूजा महापर्व 16 नवंबर सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया


जौनपुर 14 नवम्बर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने छठ पूजा महापर्व 16 नवंबर सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में 14 जनवरी 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, मगर इसके पूर्व 12 जनवरी 2026 को प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को निगोशिएबल एक्ट के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सार्वजनिक का अवकाश घोषित किया था, जिसके कारण जौनपुर जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को घोषित स्थानीय अवकाश स्वतः निरस्त हो गया था। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित किए गए स्थानीय अवकाश के स्थान पर छठ पूजा महापर्व के अवसर पर 16 नवंबर 2026 सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले में कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume