जौनपुर। जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रंजन द्विवेदी ने जौनपुरवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं आगामी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक से दूरभाष पर बातचीत के दौरान उन्होंने जनपद की जनता के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रामसेवक ने बताया कि उन्होंने श्री द्विवेदी को फोन कर धनतेरस और दीपावली की बधाई दी। इस दौरान श्री द्विवेदी ने उनसे जौनपुर की जनता तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने को कहा।
उनके कार्यकाल को याद करते हुए रामसेवक ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने, निजी बसों के संचालन में अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और अपराधियों पर सख्ती बरतने के लिए श्री द्विवेदी आज भी जनपद में याद किए जाते हैं। उनके प्रशासनिक कार्यों ने जनता के बीच विशेष पहचान बनाई।
रामसेवक ने कहा कि जौनपुर के बाद भी श्री द्विवेदी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देते हुए जनहित को प्राथमिकता दी। उन्होंने श्री द्विवेदी की ओर से समस्त जनपदवासियों को पर्वों की बधाई देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

إرسال تعليق