रिपोर्ट - अमन 24 टुडे लाइव
दीपावली के बाद सूबे में पुलिस के बड़े अधिकारियों के तबादलों पर सबकी निगाहें टिकी है क्यों की उसके बाद तबादला एक्सप्रेस की रफ़्तार तेज चलेगी !
ख़ासतौर से देखा जाये तो उत्तर प्रदेश के चर्चित मण्डल नोएडा पुलिस कमिश्नर की कुर्सी के लिए गजब का जोड़ और जुगाड़ चल रहा है जिस पर सभी की निगाहेँ उस दृश्य को देखने के लिए तरस रही है की जुगाड़ मे किसे कामयाबी मिल रही है !!
कुछ लोग “भाई साहब” लोगों के चक्कर खुब लगा रहा है तो कोई गोरखपुर की परिक्रमा कर रहा है सभी अपने अपने काम मे पूरी मुस्तादी से लगे हुए है कही से चूक न जाये इस पर मंथन कर रहे है …
देखा जाये तो इस कड़ी में “प्रोटीन बाबा” भी भगवा मोबाइल के साथ sprint race में कूदे हुए हैं अपने शिष्य को कमिश्नर बनवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है …
बनारस सीपी मोहित अग्रवाल, प्रयागराज IG रेंज अजय मिश्रा, लखनऊ ADG जोन प्रवीण त्रिपाठी, लखनऊ IG रेंज किरण एस सहित आधा दर्जन पुलिस के आला अफसर नोएडा कमिश्नर की क़तार में हैं और इंतज़ार कर रहे हैं कि “अपना टाइम आएगा”
कोई आए, कोई जाए लेकिन 2000 बैच की IPS मौजूदा नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का चार साल के कार्यकाल का रिकार्ड तोड़ पाना लगभग असंभव सा होगा आने वाले किसी भी अफसर के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती जैसा ही रहेगा
30 नवंबर 2026 को ADG लक्ष्मी सिंह नोएडा CP के पद पर अपने कार्यकाल का चौथा साल पूरा कर लेंगी जो अपने आप मे बहुत बड़ा और सराहनीय कार्य है जिस पर सभी की निगाह टिकी हुई है सब लाइन की कतार मे लगा हुआ है!..

Post a Comment