बदलापुर जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक सभागार में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभउठाया. नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर सीमा सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई थी. विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया. शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ब्लॉक परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया. चेयरमैन सीमा सिंह के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह, सिंचाई विभाग के जेई राजकुमार रंजन, अंबुज, मिथिलेश सिंह, विनोद शर्मा, आर. के. उपाध्याय, मिथिलेश मिश्रा, पवन गुप्ता, यामिनी सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, जनकल्याण शिविर-बदलापुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Aman 24 Today live
0

Post a Comment