Top News

आंधी से टूटे खंभे 6 दिन से बिजली गुल जेई ने बताया प्राकृतिक आपदा, टीमें युद्ध स्तर पर कर रहीं बहाली

बदलापुर (जौनपुर) :।

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर ग्राम सभा के लबीदाही गांव में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. 6 जून को आई तेज आंधी और तूफान के कारण तीन बिजली के खंभे टूट गए थे, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है. ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने शिकायत संख्या 13062601812 और 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से बिजली विभाग को कई बार सूचना दी है. हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की कोई पहल नहीं की है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है. मोबाइल फोन चार्ज करने जैसी दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. धान की नर्सरी तैयार करने के महत्वपूर्ण समय में किसानों की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है. गांव के निवासी गोली मिश्रा, मठाधीश मिश्रा, सोनू यादव, दयाशंकर मिश्र और गुड्डू मिश्रा ने बताया कि तीनों खंभे अभी भी गिरे पड़े हैं और पूरे गांव में बिजली नहीं है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. इस संबंध में जेई हाफिजुर रहमान ने बताया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. उन्होंने कहा कि कार्य को तीन भागों में बांटा गया है. जहां कम नुकसान था, वहां कुछ ही घंटों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है. मध्यम स्तर की खराबी वाले क्षेत्रों में भी कार्य पूरा कर लिया गया है. अब अधिक क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में लाइनमैन दिन-रात काम कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume