Top News

बहू-बेटी सम्मेलन’ में 3 बिखरे परिवार फिर हुए एक हो रही है

जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पुलिस द्वारा आयोजित ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ में तीन बिखरे परिवारों को फिर से एकजुट करने में सफलता मिली। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना था।

सम्मेलन में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम तथा अनुभवी काउंसलरों ने पारिवारिक विवादों से जूझ रहे दंपत्तियों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की। समझाइश और सकारात्मक संवाद के माध्यम से तीन परिवार अपने पुराने मनमुटाव और कड़वाहट भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

सहमति बनने के बाद पुलिस अधिकारियों, काउंसलरों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में परिवारों की विदाई कराई गई। पुलिस प्रशासन ने सभी परिवारों को सुखद एवं खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिंसा और घरेलू विवादों को कम करना तथा परिवारों में आपसी विश्वास और संवाद को मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume