Top News

यूपी के 36 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

जौनपुर। मौसम विभाग के सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। विभाग ने जौनपुर सहित 36 जिलों में बिजली कड़कने, मध्यम से तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट के अनुसार जौनपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, झांसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और मुरादाबाद के कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक खराब हो सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume