जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम धरौरा में खेत में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव के दो पड़ोसी परिवार, जो आपस में पट्टीदार भी हैं, के बीच सोमवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट के दौरान रामदुलार सरोज (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment