जौनपुर लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय 16 जून 2026 से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विद्यालयों में पठन-पाठन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यावकाश का समय सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक तय किया गया है।
इसके अलावा सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment